लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- बिजुआ। गोला वन रेंज क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर गुलरिया में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। रुद्रपुर गुलरिया निवासी बिहारी लाल (65) पुत्र सोभा गुरुवार सुबह अपने जानवरों के लिए खेत में चारा लेने गए थे। चारा काटने के दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी मच गई।

हमले की स्थिति बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह तेंदुए से अपनी जान बचाई और शोर मचाते हुए मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान तेंदुए के पंजे लगने से वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे...