चारा लेने गई युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के लुहारी खुर्द गांव में चारा लेने जंगल गई 24 वर्षीया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर रातभर बंधक बनाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम युवती पशुओं के लिए चारा लेने गांव के निकट जंगल में गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दधेड़ू खुर्द निवासी उमर और उसके चार साथियों ने उसे घेर लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने जबरन नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद रातभर उसे बंधक बनाकर रखा गया। उधर, देर रात तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.