चारा लेने गई महिला की पानी में डूबने से मौत
मेरठ, अगस्त 1 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में चारा लेने गई महिला की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु भेज दिया। मखदुमपुर गांव के जंगलों मे फिलहाल गंगा नदी व बारिश का पानी भरा हुआ है। शनिवार सुबह सोनम अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। परंतु रास्ते मे एक जगह गहरा पानी भरा हुआ था जिसमें वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। मृतका की पुत्री दौड़ते हुए घर आई और घर पर पूरा वाकया बताया। इसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे और पिता नरेश ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी का कहना है कि उक्त महिला को दौरे पड़ते थे, जिस कारण वह पानी में गिर गई और उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.