मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रयागबाड़ी में शनिवार को करंट लगने से पशुपालक की मौत हो गई। मृतक प्रयागबाड़ी निवासी शिवजी सहनी (65) था। शिवजी सहनी मवेशी का चारा लाने चौर में गए थे। इस बीच जंगली जानवरों से बचाव के लिए गांव के ही किसान द्वारा मक्के के खेत में लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से शिवजी सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीण की शव पर नजर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आपस में मामले को सुलझा लिया। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। यह भी पढ़ें- बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, छह घंटे लटका रहा शव परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.