पीलीभीत, फरवरी 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। चारा काटने से मना करने पर तीन लोगों ने खेत में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इससे मवेशी अचेत हो गया। विरोध पर महिला के साथ अभद्रता की गई। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के लोग उसके खेत से वरसीम काट रहे थे। महिला ने मना किया। इस पर रंजिश मानते हुए तीनों ने वसीम में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इससे पास में बंधा मवेशी दवा के असर से बेहोश हो गया। महिला ने विरोध किया। इस पर तीनों ने उसका हाथ पकड़कर अभद्रता की। आरोप तीनों आए दिन महिला की पुत्रियों को अभद्र इशारे करते हैं। शिकायत करने पर अंजाम भगुतन की चेतावनी दी। महिला ने पुलिस से तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.