भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही अगलगी की घटना में इजाफा होता जा रहा है। अप्रैल माह में ही कुल 45 स्थानों पर अगलगी की घटना हुई जिसमें सैकड़ों बोझ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लाखों का घर-गृहस्थी सामान भी आग की भेंट चढ़कर नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि चार माह में कुल 124 स्थानों पर अगलगी की घटना हुई। जनवरी माह में 13, फरवरी में 15, मार्च माह में 45 तो 21 अप्रैल तक 45 समेत कुल 124 स्थलों पर आग लग चुकी है। बताया कि दमकल विभाग में इस वक्त एक मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एक अग्निशमन अधिकारी, 14 लीडिंग फायरमैन, चार चालक और 39 फायरमैन समेत कुल 54 कर्मियों की तैनाती की गई है। कहीं भी अगलगी की घटना होती है तो तत्काल फायर बिंगेड को सूचना दें। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास करें। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.