औरैया, जून 29 -- थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में चारा काटने की मशीन लगाने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चाचा और उसकी पत्नी ने मारपीट कर दी तथा भतीजे की दो उंगलियों में दांत से काट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालपुर निवासी एवं औरैया कचहरी में अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह पुत्र संतराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने मकान में चारा काटने की मशीन लगा रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा सुंदर सिंह और उनकी पत्नी वहां पहुंचे और मशीन लगाने का विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज उन्होंने कहा कि यहां मशीन नहीं लगेगी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे तथा लात-घूंसों स...