चारा मशीन में हाथ फंसने से युवक की उंगलियां कटी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- शमसाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला अलेपुर निवासी संतोष कुमार जानवरों के लिए ट्रैक्टर से संचालित चारा मशीन पर चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन में फंस गया, जिससे हाथ की कई उंगलियां कट गईं। युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद उसके भाई सत्यदेव ने तुरंत ट्रैक्टर बंद कर उसे मशीन से बाहर निकाला। परिजन घायल अवस्था में संतोष को पहले लोहिया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.