बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच, संवाददाता। एक बालिका मंगलवार शाम खेलते हुए चारा मशीन चलाने लगी। जिसके चलते उसके हाथ के पंजे घायल हो गए। घायल बालिका को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। रामगांव थाने के सहजनवां गांव निवासनी चाहत (4) पुत्री राकेश मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते हुए चारा मशीन के पास पहुंच उसे चलाने की कोशिश करने लगी। जिसके चलते उसके दोनों हाथों के पंजे घायल हो गए। परिजन आनन फानन में एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कालेज लाए।चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.