बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच। पयागपुर थाने के अमदापुर गांव में चारा मशीन से कटकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को मेडिकल कालेज लाया गया , जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर बालक को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे इलेक्ट्रिक चारा मशीन से राकेश (10) पुत्र शिव कुमार मवेशियों के लिये चारा काट रहा था। इस बीच मशीन से कटकर बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को उसके पिता लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे , जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मार्च्युरी में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.