गंगापार, मार्च 12 -- करछना थाना क्षेत्र के कौवा गांव में पशुओं को चारा देते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कौवा गांव निवासी 35 वर्षीय मीरा देवी पत्नी सोहनलाल प्रजापति बुधवार की शाम घर के पास पशुओं को चारा देने गई थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला ने तुरंत इसकी जानकारी घरवालों को दी। परिजन घबराकर उन्हें इलाज के लिए शहर स्थित स्वरूप रानी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक का माहौल छा गया। बताया जाता है कि मृतका के परिवार में तीन बेटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.