रामपुर, अप्रैल 6 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में भैंसों को चारा डालने जा रहे एक ग्रामीण के साथ मारपीट का कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास ही पशुशाला में भैंसों को चारा डालने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही राहुल पुत्र हरप्रसाद ने टक्कर मार दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों हरप्रसाद पुत्र सुखलाल, कुंवरपाल पुत्र तुलाराम और तुलाराम पुत्र सुखलाल के साथ मिलकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पीट दिया।पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे सचिन के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके सिर और नाक पर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के ब...