बदायूं, मई 3 -- चारा डालते समय अभैंस ने व़ृद्धा पर हमला बोल दिया। भैंस ने व़ृद्धा को मरणासन्न कर दिया। परिजन डाक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने व़ृद्धा को मृत घोषित कर दिया। हादसा सहसवान नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में शनिवार की सुबह सात बजे हुआ। मोहल्ले में रहने वाली वृद्धा ओमवती 65 वर्ष पत्नी तोतीराम रोज की तहत भैंस को चारा डाल रहीं थीं, तभी अचानक भैंस उग्र हो गई खूंटे से रस्सी को तोड़कर भैंस ने ओमवती पर हमला कर दिया। भैंस ने ओमवती को सींगों से उठाकर पटक दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग लोग मौके पर पहुंचे और वृद्धा के मुश्किल भैंस के चंगुल से बचाया। यह भी पढ़ें- सहसवान में भैंस के हमले में वृ़द्ध महिला की मौत भैंस के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई व़ृद्धा को परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के ब...