रांची, अप्रैल 13 -- रांची। उत्पाद सिपाही परीक्षा अनियमितता मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को जब कोर्ट परिसर लाया गया तो नजारा बेहद असामान्य और चौंकाने वाला था। इतने बड़े पैमाने पर एक साथ आरोपियों की पेशी ने लोगों को चारा घोटाले के दौर की याद दिला दी। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में पेशी अपने-आप में रिकॉर्ड है। कारण चारा घोटाले के अंतिम मामले में जब अगस्त 2023 में फैसला आया था, उस समय कुल 124 आरोपियों ने अदालत में हाजिरी लगाई थी। डायन-बिसाही के आरोप में तिहरे हत्याकांड में एक साथ 60 से अधिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। सोमवार को पेश किए गए अधिकतर अभ्यर्थियों ने अपने चेहरा कपड़े और मास्क से ढक रखे थे। यह भी पढ़ें- जिले में 18 केंद्रों पर 19 अप्रैल को 7284 अभ्यर्थी देंगे जेपीएससी की पीटी कोई गमछा तो कोई कपड़े से चेहरा छिपाए नजर आया। ...