नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चारा घोटाला मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 22 अक्तूबर की रात लखनऊ रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मध्य प्रदेश के गुना से ट्रेन के जरिए लखनऊ पहुंच रहा था। सीबीआई के मुताबिक, मामले में वर्ष 2001 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सत्येंद्र कुमार फरार हो गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से सीबीआई उसकी तलाश कर रही थी।

नेपाल में मिली लोकेशन, लखनऊ में गिरफ्तारी नेपाल में मिली थी लोकेशन सीबीआई ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार भौतिक और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ खुफिया सूचनाओं का सहारा लिया। जांच के दौरान उस...