पटना, फरवरी 25 -- पटना सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को चारा घोटाला के मामले आरसी 63ए/96 में अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी की गवाही शुरू हो गई। अनुसंधानकर्ता सीबीआई के तत्कालीन इंस्पेक्टर नागेन्द्र प्रसाद की गवाही दर्ज की गई। घोटाले के इस मामले में सीबीआई ने अनुसंधानकर्ता को 116वें गवाह के तौर पर विशेष अदालत में पेश किया है। सीबीआई के वकील ने अनुसंधानकर्ता की गवाही शुरू की। गवाह ने कहा कि इस कांड के मुख्य अनुसंधानकर्ता और अन्य सहायक अनुसंधानकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त कागजात व सबूत के आधार पर 44 आरोपितों पर चार्जशीट दायर की थी। गवाह की गवाही अधूरी रही। गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में गवाह नागेन्द्र प्रसाद की गवाही होगी। इस कांड में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा समेत 44 आरोपितों के खिलाफ सीबीआई ने चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.