चारा घोटाला : लालू की अपील पर सुनवाई, सीबीआई को दस्तावेज जुटाने के लिए आठ सप्ताह
रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। चारा घोटाला मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद की अपील पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज रजिस्ट्री से हासिल करने के लिए सीबीआई को आठ सप्ताह का समय दिया है। सीबीआई ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि उसके पास मामले से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। अदालत ने निर्देश दिया कि आठ सप्ताह के भीतर रजिस्ट्री से सभी दस्तावेज प्राप्त कर लिए जाएं। इसके बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी। लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि चारा घोटाले से जुड़े लालू प्रसाद के सभी मामले सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में सूचीबद्ध थे। यह भी पढ़ें- जेपीएससी 2025 में धांधली की सीबीआई जांच की मांग पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.