बिजनौर, अप्रैल 17 -- शेरकोट। पशुओं के लिए चारा लेने गए ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। गांव मंघोरा निवासी भजन सिंह पुत्र हरिराज सिंह गुरूवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। अभी वह चारा काट ही रहे थे कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत पर काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख गुलदार खेत की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- चारा काट रहे ग्रामीण पर गुलदार का हमला, गम्भीर घायल घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और अब खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं।सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने वन विभाग क...