चारा काट रहे किसान के दोनों हाथ मशीन में कटने से मौत
फतेहपुर, अगस्त 27 -- जाफरगंज। डांडा अमौली गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पशुबाड़े में अकेले बिजली से चलने वाली मशीन से चारा काट रहे 58 वर्षीय किसान का हाथ अचानक उसकी चपेट में आ गया, जिससे दोनों हाथ कटने पर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साइकिल की दुकान चलाकर चलाते थे परिवार
किसान की पहचान गांव निवासी मौजीलाल खेती-किसानी के साथ-साथ गांव में ही साइकिल की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने पशुबाड़े में अकेले बिजली से चलने वाली मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहे थे।
हादसे का मंजर पड़ोसी ने देखा खून से लथपथ मंजर काम करने के दौरान अचानक उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते दोनों हाथ कटकर अलग हो गए। हादसे के वक्त वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.