चारा काट रहे किसान की सर्प दंश से मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- जसराना में बुधवार को खेत से चारा काट रहे किसान को जहरीले सर्प से काट लिया। परिजन ट्रामा सेंटर लाए, जहां उसकी मौत हो गई। जसराना के गांव झपरा निवासी 64 वर्षीय किसान विजय सिंह पुत्र बाबूराम मंगलवार दोपहर दो बजे बाजरा के खेत से चारा काट रहा था। उसी दौरान सर्प ने काट लिया। जानकारी पर परिजन उपचार को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे उपचार शुरू कर दिया। देर शाम उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि सर्प के काटने से एक किसान की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.