कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से पशुओं के लिए चारा काटने निकलीं दो किशोरियां घर नहीं लौटी हैं। परिवारीजनों के बहुत ढूंढने पर भी उनका पता नहीं चला। पिता ने किशोरियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। सूचना मिलने पर सीओ तमकुहीराज गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर यह बताया है कि पिछले आठ मई को तीन बजे शाम को नाबालिग बेटी व उनके भाई की बेटी दोनों गांव से बाहर चारा काटने गयीं थी और देर शाम तक घर नहीं लौटीं। उनको बहुत ढूंढा गया, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। आशंका है कि कोई उन्हें बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.