लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- चौकी कस्बे के बाहर नहर साइफन के पास चारा काटने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। युवक को घायला वस्था में बिजुआ सीएचसी ले जाया गया जहां से उंसे लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। बिजुआ कस्बा निवासी सुरेश कुमार पुत्र लल्लू बुधवार की शाम करीब छह बजे बिजुआ सायफन के पास चारा काटने गए थे। इस बीच गन्ने से निकलकर बाहर आए तेंदुए ने सुरेश पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में सुरेश घायल हो गए उनके शोर मचाने पर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसानों ने पहुंचकर शोर मचाया तो तेंदुआ भाग लिया। सुरेश को बिजुआ सीएचसी ले जाया गया जहां से ट्रामा सेंटर ओयल रेफर किया गया। बसतौला से लेकर नहर साइफन के पास पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहल कदमी देखी जा रही है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...