लखीमपुरखीरी, मई 4 -- भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में 14 वर्षीय किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर गांव के बाहर शारदा नदी किनारे चारा काटने गया था। तभी तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और झाड़ियों में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। घायल किशोर को आनन-फानन में बिजुआ सीएचसी लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामनगर कलां निवासी 14 वर्षीय संदीप पुत्र शेषलाल गांव के बाहर सोमवार की शाम को शारदा नदी किनारे चारा काटने गया था। बताते हैं कि तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने सीधे संदीप की गर्दन पर वार किया और उसे जबड़े में जकड़ लिया। यह भी पढ़ें- चारा लेने गए किशोर पर तेंदुए का हमला, मौत संदीप की चीखें सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ मौके से भ...