मैनपुरी, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गढ़ी में खेत में चारा काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गढ़ी निवासी 52 वर्षीय मीरा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह यादव शुक्रवार शाम अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। इसी दौरान खेत में मौजूद सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.