चारा काटने गई महिला का शव मक्का के खेत में मिला, सनसनी
बुलंदशहर, जून 21 -- छतारी। क्षेत्र गांव कनैनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 55 वर्षीय महिला खेत पर चारा काटने गई थी। देर शाम उनका शव मक्के के खेत में पड़ा मिला। मृतका के पति पेशे से वकील बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव कनैनी निवासी सुमित्रा 55 वर्ष पत्नी सरदार सिंह सुबह अपने घर से पशुओं के लिए चारा काटने के लिए खेत पर गई थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। उनके बच्चों और परिवार के लोगों ने दिनभर उन्हें हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शाम को परिजनों को उनका शव मक्के के खेत में पड़ा मिला। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया。
जांच प्रक्रिया खेत में शव मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.