हमीरपुर, फरवरी 12 -- मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत से हरा चारा काटने गई महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए हरा चारा काटने सरसों के खेत में गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के युवक राममिलन ने उसको दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तो चारा काट रही अन्य महिलाएं मौके पर आ गई। जिन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.