बेगुसराय, जनवरी 6 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिबूटोल में मंगलवार की शाम करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी-दो पंचायत के शिबू टोल वार्ड संख्या-11 निवासी लालबाबू साह की करीब 40 वर्षीया पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त महिला अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। खेत में चारा काटने के दौरान पोल से नीचे लटक रहे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.