शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- रमापुर गांव के पास रविवार को चारा काट रहे दो ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया गया है। दूसरे ग्रामीण जंगपाल को भी डंक लगे, हालांकि वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ग्राम गुरुगांव निवासी विकास यादव और जंगपाल दोपहर बाद रमापुर के पास स्थित घनी बगिया में जानवरों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ों पर बने छत्ते से अचानक मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और विकास पर हमला कर दिया। डंक लगने से वह खेत में गिर पड़े और शोर मचाया। पास में मौजूद जंगपाल ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जंगपाल किसी तरह मौके से भागकर गांव पहुंचे और लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल विकास...