रुद्रपुर, मई 28 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के एआईसीआरपी ऑन फॉरेज क्रॉप्स एंड यूटिलाइजेशन केंद्र को अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय समूह बैठक के दौरान आईसीएआर-आईजीएफआरआई, झांसी की ओर से बेस्ट सेंटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डीके यादव ने वैज्ञानिकों की मौजूदगी में चारा अनुसंधान टीम को प्रदान किया। विवि में यह परियोजना वर्ष 1995 से संचालित हो रही है और चारा फसलों पर अनुसंधान एवं उन्नत तकनीकों के विकास का कार्य कर रही है। विवि अब तक 19 चारा फसल प्रजातियां विकसित कर चुका है। पिछले दो वर्षों में वैज्ञानिकों ने चारा मक्का, लोबिया और जई की नई प्रजातियां विकसित की हैं। यह भी पढ़ें- हरे चारे के बिना स्वस्थ नहीं रह सकता पशु- मंत्री इसके अलावा 28 शोध पत्र भी प्रकाशित किए ग...