चारागाह भूमि से हटा अवैध कब्जा, करेंगे पौधारोपण
मेरठ, जून 4 -- काशी गांव में गुरुवार को नगर निगम ने चारागाह की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। यह कार्रवाई नगरायुक्त के निर्देश पर की गई। हाल ही में उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। नगरायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया था कि चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया है, जिससे भूमि के मूल उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। नगरायुक्त के आदेश के बाद नगर निगम के सहायक नगरायुक्त तनुजा निगम और प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम लेखपाल राजकुमार, धर्मेश और प्रवर्तन दल की टीम के साथ काशी गांव पहुंचे और चारगाह की जमीन पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की और भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील नगर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.