रांची, मार्च 14 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। अंचल सोनाहातू के मौजा डीबाडीह के खाता संख्या 66 प्लॉट संख्या 737 पर कब्जा के मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सचिवालय में ज्ञापन देकर चारागाह को मुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा कर चारागाह का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। इससे गांव के मवेशियों को चरने में परेशानी हो रही है। उक्त जमीन चारागाह के नाम से चिन्हित है। इसे जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों के हित में चरागाह को अतिक्रमणमुक्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.