चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- चक्रधरपुर। गोपीनाथपुर पंचायत के चारमोड़ में शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष राम लाल मुंडा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो छात्र आंदोलन से लेकर जल, जंगल, जमीन एवं अलग राज्य के निर्माण के लड़ाई में अहम योगदान रहा। उनके योगदान को झारखंडवासी कभी नहीं भुलाया जा सकता है। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप महतो, जयंत मिश्रा, कादर राम मांझी, राजू हंसदा, प्रिया रंजन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, नीतीश महतो, सूरज महतो, भीमसेन उदम महतो, संजय मिश्रा, हेमंत मिश्रा काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस यह भी पढ़ें- Adityapur News: शहादत दि...