चारबाग स्टेशन से 44 लाख की विदेशी सिगरेट बरामद
लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आरपीएफ चारबाग ने तस्करी कर विदेश से लाई गई 44.6 लाख रुपये की सिगरेट पकड़ी। ट्रेन नंबर 15909 अवध असम एक्सप्रेस से पार्सल के जरिये 18 अप्रैल को भारी मात्रा में आठ बड़े -बड़े बंडल चारबाग स्टेशन पहुंचे थे। सभी पार्सल घर में रखे थे। लेकिन इसे लेने कोई नहीं आ रहा था। मामला संदिग्ध लगने पर आरपीएफ ने इन बंडलों की डिलीवरी रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में संबंधित पार्टी को दिए जाने के लिए मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक लखनऊ से कहा था। इसी बीच आरपीएफ को सूत्रों से पता चला कि पैकेटों में सिगरेट है। देखने पर पता चला कि उनमें घोषित इलेक्ट्रिक गुड्स के स्थान पर विदेशी ब्रांड की सिगरेट (ईएसएसई लाइट विन ) बरामद हुई। यह भी पढ़ें- चारबाग स्टेशन से 44 लाख की विदेशी सिगरेट पकड़ी गई,दीमापुर से लखनऊ तक बुक पार्सल में बुक करा कर लाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.