लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ। चारबाग स्टेशन से 30 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हेरोइन लेकर वह बंगलूरु जा रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीपी) को सूचना मिली कि एक तस्कर हेरोइन लेकर ट्रेन से बंगलूरु जाने वाला है। इस पर एनसीपी की टीम ने आरपीएफ थाना चारबाग की टीम के साथ स्टेशन पर जाल बिछाया। तस्कर प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर यशवंतपुर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बैठा है। इस पर टीम ने वहां पहुंच कर आरोपी सीतापुर निवासी गुरमेज को पकड़ा। उसके बैग से तलाशी में 137 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : 1.340 किलोग्राम स्मैक के साथ बंगाल के तीन तस्कर गिरफ्तार टीम को पूछताछ में गुरमेज ने बताया कि उसे...