लखनऊ, अप्रैल 2 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर प्रस्तावित 13,800 वर्गमीटर के विशाल कॉनकोर्स निर्माण और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। इस विकास कार्य के लिए 04 से 11 अप्रैल तक प्लेटफॉर्म-1 के शेल्टर को हटाने का कार्य किया जाएगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09 एस्केलेटर, 08 लिफ्ट और 1,750 यात्रियों के बैठने की क्षमता विकसित की जा रही है। साथ ही 2,200 वर्गमीटर में वाणिज्यिक क्षेत्र भी बनेगा। डीआरएम ने अधिकारियों को कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.