लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास से बिहार निवासी सुनील कुमार और रमेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार ट्रॉली और चार पिट्ठू बैग में हरियाणा मार्का शराब की 199 बोतलें (750 मिली) बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे ट्रेन के जरिए हरियाणा से लखनऊ पहुंचे थे और यहां से सड़क मार्ग के रास्ते मोतिहारी (बिहार) जाने की फिराक में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...