लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ। लखनऊ ऑटो ऑनर्स/चालक वेलफेयर एसोएिशन ने आरोप लगाया है कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से वसूली की जा रही है। पैसे न देने पर उन्हें अवैध वेंडिंग में जेल भेजने की धमकी भी दी जाती है। सुर्कलेटिंग एरिया में यात्रियों को उतारने और ले जाने के लिए प्रत्येक ऑटो वालों से महीना लिया जाता है। वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि आरोप लगाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। एसोएिशन के अध्यक्ष किशोर वर्मा ने यह आरोप लगाया है। पीड़ित ऑटो चालक नंद गोपाल का वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि 27 मार्च को उसे आरपीएफ थाने ले गया था। अवैध वेंडिंग में चालान की धमकी देकर 1200 रुपये वसूले गए। आरोप है कि चारबाग स्टेशन से आटो चलाने के लिए सभी से 6 माह के लिए 2500 रुपये लाइसेंस शुल्क और ऑटो में स्टिकर ...