लखनऊ, अप्रैल 13 -- चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए हटाई जा चुकी पार्किंग के स्थान पर अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग के अभाव में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रोजाना लगने वाले जाम को लेकर यह निर्णय लिया गया है। कॉन्कोर्स के पिलरों का निर्माण जहां किया जाना है, वहां पार्किंग चल रही थी। निर्माण कार्य के लिए उस स्थान का चयन होने के कारण पार्किंग हटा दी गई है। अब स्टेशन आने वाले वाहन पार्किंग के अभाव में स्टेशन भवन के मुख्य द्वार के पास ही सवारियों को उतारते हैं और वहीं से बैठाते भी हैं। निजी वाहनों से आने वाले यात्री भी वहीं वाहन खड़ा करते हैं। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली स्टेशन के पास होगी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई चारबाग से रात को दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण वाहनों की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.