चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पांच का शेड गिरा, एक टीटीई सहित तीन घायल
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर शुक्रवार की सुबह 8.15 बजे शेड अचानक भरभरा कर गिर गया। उसकी चपेट में आकर एक टीटीई और दो यात्री घायल हो गए। तीनों को आलमबाग स्थित अजन्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता से देहरादून जाने वाली कुम्भ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आने वाली थी। यात्री उसके इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़े थे। बताया जाता है कि 8.15 बजे अचानक प्लेटफार्म के शेड का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिरा। उसका आगे का सिरा रेलवे ट्रैक की तरफ जा कर टिक गया। इसकी चपेट में प्लेटफार्म पर खड़े टीटीई अमित सहित यात्री अखिलेश और साहिल दब गए। शेड गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम सहित स्टेशन के अधिकारी भी पहुंच गए। शेड को किसी तरह से खिसका कर तीनों को निकाल कर अजन्ता अस्पताल भेजा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.