चारबाग रेलवे स्टेडियम में गूंजा देशभक्ति का जज्बा
लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा मुख्य अतिथि और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' से हुई। इसके बाद डीआरएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। रेलवे सुरक्षा बल की परेड ने सलामी दी और डीआरएम ने परेड का निरीक्षण किया। डीआरएम ने कहा कि भारतीय रेल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रेल देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता मजबूत करने के साथ आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के जरिए आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही है। उन्होंने रेलकर्मियों के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.