लखनऊ, अप्रैल 24 -- चारबाग में करीब एक महीना पहले एक संदिग्ध विदेशी महिला (32) को नाका पुलिस और एलआईयू ने पकड़ा था। पुलिस की पड़ताल में महिला के पास न तो वीजा मिला न ही पासपोर्ट। वह खुद के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं दे पा रही है। पुलिस ने जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय अप्रवासी ब्यूरो (एफआरआरओ) की मदद से महिला की फोटो, फिंगरप्रिंट और रेटिना का परीक्षण दूतावास से कराया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि उज्बेकिस्तान के रिकॉर्ड में भी उस महिला के दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके बाद पानदरीबा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह की तहरीर पर नाका थाने में संदिग्ध महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- चारबाग में संदिग्ध उज्बेक महिला, पासपोर्ट-वीजा नहीं; दूतावास से पहचान भी कन्फर्म नहीं महिला को नारी निकेतन मोतीनगर में रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.