लखनऊ, अप्रैल 15 -- चारबाग का बस अड्डा आलमबाग शिफ्ट हुए तीन माह से ज्यादा समय गुजर गया। लोगों को उम्मीद थी कि बस अड्डा हटने से चारबाग में ट्रैफिक जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। यहां बसें तो सड़क से तो हटीं पर अब उनकी जगह बस अड्डे के दूसरे छोर पर अवैध टैक्सी स्टैंड बन गए हैं। चारबाग में एक लेन पर इन अवैध टैक्सियों का कब्जा होने से अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की वजह से वाहन सवार तो दूर पैदल चलने वाले भी इस रास्ते से गुजरने से कतराने लगे हैं। चारबाग में अब बस अड्डे के आसपास टैक्सी वालों ने अवैध स्टैंड बना लिए हैं। यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त स्टैंड बनने से मुख्य मार्ग की सड़कें सकरीं हो गई हैं। इससे मुख्य मार्ग पर लोगों का आवागमन बाधित हो रहा हैं। खास बात यह है कि बस अड्डे की तर्ज ...