लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता मवैया रेलवे पुल पर गर्डर बदलने के कारण तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन गुरुवार की शाम चार बजे समाप्त हो गया। लेकिन बैरिकेडिंग नहीं हटने से वाहन सवार रात तक इस रास्ते आवागमन नहीं कर सके। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से मवैया अंडरपास का रास्ता खोलने के लिए ट्रैफिक को निर्देश दिए हैं।चारबाग से मवैया अंडरपास के रास्ते आवागमन करने वाले लाखों लोग तीन दिनों तक बदले रास्ते पर जाम में फंसकर परेशान रहे। गुरुवार को अंतिम दिन मवैया अंडरपास बंद होने से केकेसी से लेकर कैंट के रास्ते फतेह अली होकर आलमबाग तक जाम की स्थिति रही। दूसरी ओर आलमबाग रेलवे फ्लाईओवर से भूसामंडी, एवरेडी होकर लंगड़ा फाटक तक वाहन सवार जाम में जूझते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.