चारबाग के आउटर पर घंटों खड़ी रह जा रही 40 से अधिक ट्रेनें
लखनऊ, जून 18 -- चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स और पुनर्विकास का काम शुरू होने के बाद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 21 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है, यह चारबाग नहीं आ रही हैं। 68 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं, जिससे अन्य प्लेटफॉर्मों पर अत्याधिक दबाव बन गया है। प्लेटफॉर्म खाली न रहने पर लखनऊ आने वाली 40 से अधिक ट्रेनें आउटर सिग्नल या पहले के स्टेशनों पर घंटे से डेढ़ घंटे तक खड़ी रखी जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों के जरूरी काम छूट जा रहे हैं। कई तो झल्ला कर पहले के स्टेशनों पर उतर जा रहे हैं। धीमी गति से चल रहे कार्य से हो रही प्रभावित-
समस्या का कारण चारबाग स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) कॉनकोर्स का निर्माण कार्य करा रहा है। ऐसे में अधिकतर ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 से संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.