लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।हैलो कंट्रोल रूम, मैंने चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है। कुछ ही देर में दोनों उड़ जाएंगे। यह धमकी भरा फोन शुक्रवार की शाम को 1090 पर आया। उसके बाद सक्रिय हुई जीआरपी चारबाग की टीम फोन नंबर ट्रेस करते हुए शनिवार की सुबह आरोपी तक पहुंची। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के पुरुष मित्र को फंसाने के लिए धमकी दी थी।उमेश कुमार (43 वर्ष), निवासी भिलावां, थाना आलमबाग की पत्नी मल्टी कॉलोनी में रहने वाले कार्तिकेय से अक्सर फोन पर बात करती थी। उमेश के मना करने पर भी नहीं मानती थी। इससे नाराज होकर उमेश ने शुक्रवार शाम अपनी पत्नी के फोन से 1090 पर फोन कर चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी। इस सूचना पर जीआरपी टीम ने जिस फोन नंबर से धमकी दी गई थी, उसे सर्विलांस पर लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.