चारपानी में बंद मकान में चोरी की कोशिश
गोरखपुर, जून 12 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के चारपानी गांव में चोरों ने एक बंद मकान को फिर से निशाना बनाया। गांव निवासी भीमसेन पांडेय के घर में घुसकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से अलर्ट की आवाज सुनकर तीनों चोर मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने भीमसेन पांडेय के घर की कुंडी खुली देखी। शक होने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। भीमसेन ने बताया कि वे परिवार सहित बाहर रहते हैं और मकान बंद रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, चोर जब घर में घुसे तो बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से अलर्ट की आवाज आई। आवाज सुनकर तीनों चोर बिना कुछ लिए ही भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.