चारपाई बिछाने के विवाद को लेकर मारपीट
बस्ती, जून 29 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने चारपाई बिछाने को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के उदयपुर निवासी अर्जुन यादव का आरोप है कि गत 26 जून को चारपाई बिछाने की बात को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी रवि कुमार, शिव कुमार, निशा और परशुराम निवासीगण उदयपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच एसआई मिथिलेश मिश्रा को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.