औरैया, फरवरी 7 -- अजीतमल(औरैया), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात सोते समय 70 वर्षीय वृद्ध की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है, लेकिन मृतक की पत्नी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। इसके चलते पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोहारी के रहने वाले बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात में घर में चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी। रात करीब दो बजे अचानक आग बिस्तर तक पहुंच गई और देखते ही देखते चारपाई धू-धू कर जलने लगी। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वृद्ध बाहर नहीं निकल सके। वहीं पास में लेटी पत्नी जानकी देवी आग लगते ही किसी तरह अपना बिस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.