बहराइच, मई 25 -- बहराइच, संवाददाता। रानीपुर थाने के सरवां गांव में रविवार रात लगभग 12 बजे बरामदे में चारपाई पर सो रहे युवक की किसी की आहट पर आंख खुली। जब तक युवक कुछ समझ पाता। हमलावर ने चाकू से हमला किया। युवक ने हमलावर के हाथ पर वार किया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। उसे हल्की खरोंच आ गई। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हालांकि अभी पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर नही पहुंची है। रानीपुर थाने के सरवां गांव निवासी पिंटू मौर्या (35) पुत्र बिहारी लाल रविवार रात लगभग 12 बजे घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग बरामदे में घुसे। जिसकी आहठ से उसकी आंख खुली।अंधेरे में कुछ लोग चारपाई की ओर आते देख उसने उठने की कोशिश की। इसी दौरान हमलावर ने पिंटू पर चाकू से वार किया। जिस पर पिंटू ने ...