बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के बघाड़ी गांव में 19 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बघाड़ी निवासी सुबास का परिवार रात गेहूं की कटाई के लिए खेत चला गया था। परिवार ने अपने पुत्र विवेक से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने सुबह चाय-पानी लेकर खेत आने की बात कही और घर पर ही चारपाई पर सो गया। सुबह काफी देर तक विवेक के खेत में नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठने पर वे चिंतित हो गए और घर पहुंच गए। घर पहुंचकर जब उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठा। संदेह होने पर जैसे ही चादर हटाई गई, एक सांप बाहर निकलकर भाग गया। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि विवेक को सांप ने काट लिया है। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परि...